Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Distribution of subsidized seeds accelerated

Chandauli News: अनुदान पर बीज वितरण तेज गेहूं का 3068 क्विंटल बीज बांटा

Fri, 13 Nov 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Distribution of subsidized seeds accelerated
पीडीडीयू नगर। कृषि विभाग की ओर से गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों के बीजों का वितरण 50 से 100 प्रतिशत तक अनुदान पर किया जा रहा है। जिले में विभिन्न फसलों के लिए कुल लक्ष्य निर्धारित कर बीज आवंटित किए गए हैं। 12 नवंबर तक गेहूं के करीब 32 प्रतिशत बीजों का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में गेहूं के लिए 9624 क्विंटल, चना के लिए 286.24 क्विंटल, मटर के लिए 7.40 क्विंटल, मसूर के लिए 120.04 क्विंटल और सरसों के लिए 31 क्विंटल बीज आवंटित किए गए हैं। इनमें गेहूं की उन्नत प्रजातियों के साथ अन्य फसलों के प्रमाणित बीज शामिल हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 12 नवंबर तक गेहूं के 3068 क्विंटल, चना के 146.13 क्विंटल, मटर के 4.80 क्विंटल, मसूर के 40.10 क्विंटल और सरसों के 7.68 क्विंटल बीज वितरित किए जा चुके हैं। शेष बीजों का वितरण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि किसानों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए राजकीय बीज गोदामों पर बीज उपलब्ध कराए गए हैं। ई-लॉटरी अथवा ऑटो कन्फर्म के माध्यम से चयनित किसान संबंधित राजकीय बीज गोदाम पर पहुंचकर अपना बीज प्राप्त कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed