{"_id":"dc1bf665f0a025ce6cd8543cd00c0666","slug":"one-died-from-wire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार से झुलस कर एक की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार से झुलस कर एक की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 18 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सहजौर गांव स्थित एक विद्यालय में स्थापित मां
विज्ञापन
सरस्वती के प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे हाईटेंशन
तार की चपेट में आने से डीजे वाहन चालक सहित तीन लोग झुलस गए।
आसपास के लोगों ने वाहन चालक को राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों को परिवार वालों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर के मैनाताली निवासी अनूप पांडेय (35) मैजिक चालक था। वह शाहकुटी के शब्बीर नामक व्यक्ति का डीजे अपने मैजिक वाहन पर लेकर दोपहर 11 बजे सहजौर स्थित एक विद्यालय में मूर्ति विसर्जन के जुलूस में जा रहा था।
इसी बीच सहजौर गांव के पास पंहुचते ही बिजली विभाग की लापरवाही से नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से मैजिक का संपर्क हो गया। जिससे अनूप के साथ क्षेत्र का सागर (30) तथा एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। इस बीच कुछ हिम्मती युवकों ने तार को अलग किया। आनन फानन तीनों को को समीप के ही निजी अस्पताल में पहुंचाया।
यहां अनूप की हालत गंभीर देख डाक्टर ने अन्यत्र भेज दिया। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर राजकीय महिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अनूप के परिवार वाले भी पहुंच गए।
परिवार के सदस्यों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना पाकर दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।