फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One died from corona in railway hospital

रेलवे अस्पताल में कोरोना के एक की मौत

Sun, 13 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
One died from corona in railway hospital
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से एक और मौत हो गई। रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत से मरने वालों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है। वहीं जिले में 82 नए संक्रमित मिले हैं जबकि आठ लोगों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को मिली रिपोर्ट में तीन बालक,एक बालिका, 19 महिलाएं तथा 59 पुरूष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं।संक्रमितों में दो स्वास्थ्य कर्मी, 35 रेलकर्मी , एक पुलिस कर्मी, एक मिठाई विक्रेता, एक कोयला व्यापारी, चार किसान, आठ गृहणी, एक माली, एक प्राईवेट जॉब, 10 छात्र हैं। ये क्रमश: बरहनी ब्लाक के दो, चहनिया के छह, चकिया के दो, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से सात और नगर से दो, नौगढ़ के एक, नियामताबाद के चार, पीडीडीयू नगर के 56, शहाबगंज के दो रहने वाले है। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। आठ लोगों के स्वस्थ होने पर कोविड एल-1 से 8 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया। रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। जिले में आज कोरोना जॉच के लिए कुल 947 नमूने एक्टर किए गए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2541 हो गई। इसमे एक्टिव केस 543 है, जबकि 1398 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। 577 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। जिले में अब तक कुल 23 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed