{"_id":"608178af46b4ca774ad4dbbd8cbb25ab","slug":"one-death-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के कक्षा एक से आठ तक के
विज्ञापन
सभी निजी व सरकारी स्कूल आगामी 15 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।
शुक्रवार को ठंड के बीच छोटे छोटे बच्चे स्कूल में ठिठुरते हुए पहुंचे।
गौरतलब है कि शाम होते ही ठंडी हवा चलने लगती है। जिससे बाजारों व चौराहों पर जल्दी सन्नाटा हो जा रहा है। बड़े बुजुर्ग तो घर से बाहर ही नहीं निकले।
अन्य लोग भी जल्दी जल्दी अपना काम निबटाकर घर लौट गए। बढ़ी ठंड ने लोगों को अलाव के समीप जाने को मजबूर कर दिया है। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में तो प्रशासन द्वारा अलाव जलवा दिए गए लेकिन ग्रामीण इलाकों में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि जगह जगह अलाव जलवाने की व्यवस्था कर दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा जायसवाल ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए शास्त्री पार्क में रैन बसेरा बनाया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
नगर सहित ग्रामीण इलाकों में मौसम के मिजाज बदलने से पिछले दिनों मौसम खुशनुमा हो गया था। जिससे लोग राहत महसूस कर रहे थे। बुधवार से पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने मुसीबत बढ़ा दी।