फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One day salary of 150 teachers stopped from training stopped

प्रशिक्षण से गायब 150 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका

Fri, 23 Apr 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
One day salary of 150 teachers stopped from training stopped
चंदौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही का खामियाजा अब प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भुगतना पड़ेगा। बीएसए ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण में गायब जिले के 150 कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। वहीं इनके विरूद्ध संबंधित थानों में एफआइआर कराने के लिए बीइओ को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। सख्ती से शिक्षकों में खलबली मची है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान कार्मिक के तौर पर प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई थी। पे-रोल के हिसाब से उन्हें प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी बनाया गया था। पिछले दिनों मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी में आयोजित कार्मिकों के सात दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षा विभाग के 150 कर्मी गायब रहे। उन्हें कई बार नोटिस भेजकर दूसरे दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया लेकिन कर्मियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। कार्मिक विभाग की ओर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह को पत्र भेजकर इसके बाबत सूचना दी गई है। साथ ही अनुपस्थित कर्मियों की सूची भी संलग्न की गई है। इस पर बीएसए ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय रोकने की कार्रवाई की है। साथ ही सभी बीइओ को पत्र भेजकर प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआइआर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत ड्यूटी अतिमहत्वपूर्ण मानी जाती है। हालांकि शिक्षकों ने इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed