फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One crore rupees will be available for setting up industrial units

जिले में 53 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए मिलेंगे एक करोड़ रूपये

Thu, 07 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One crore rupees will be available for setting up industrial units
चंदौली। सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षित युवा बेरोजगार को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित किया गया है। उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने बताया कि इस योजना के तहत जनपद में 53 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए 102.82 लाख मार्जिन मनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उद्योग उपायुक्त ने बताया कि परियोजना में बैंक द्वारा वितरित धनराशि का 25 प्रतिशत अनुदान के रूप में देय होगा, जिसका समायोजन उद्यम के दो वर्ष तक सफल संचालन के उपरांत किया जाएगा। जनपद के मूल निवासी जो योजना की पात्रता व शर्तों को पूरा करते हैं वे विभागीय वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि योजना संबंधित जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से सम्पर्क किया जा सकता है। बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए 18 से 40 वर्ष के बीच आयु निर्धारित की गयी है, वहीं शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था एवं सरकारी संस्था का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी स्वरोजगार योजना में अनुदान प्राप्त न किया हो। बताया कि आनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदक आवेदन की हार्डकापी व संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रति को कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed