फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One arrested with stolen bike and pistol

चोरी की बाइक और तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 14 Mar 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
One arrested with stolen bike and pistol
बबुरी। स्थानीय पुलिस ने चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर गोपालपुर के समीप रविवार की सुबह सात बजे एक व्यक्ति को चोरी की बाइक और तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गोपालपुर निवसी संदीप बियार उर्फ रिंकू के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ चकिया रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में एसआई अवधेश सिंह,सुनील कुमार, आलोक दुबे,अजय कुमार आदि सुबह सात बजे पीडीडीयू नगर चकिया मार्ग पर वहानों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक बाइक से आता दिखा। उसे रुकने का इशारा किया तो वह वाहन तेज कर भागने की कोशिश करने लगा। उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम संदीप बियार उर्फ रिंकु निवासी गोपलापुर थाना बबुरी बताया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की होना बताया। जांच करने पर उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। उसने बताया कि बाइक चोरी कर उसका नंबर प्लेट बदल कर बेच देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed