फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   On the first day, more than 12,000 tourists visited the four waterfalls

Chandauli News: पहले दिन चारों जल प्रपातों पर पहुंचे 12 हजार से अधिक सैलानी

Fri, 02 Jan 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
On the first day, more than 12,000 tourists visited the four waterfalls
राजदरी जलप्रपात पर जुटे सैलानी। संवाद
राजदरी। नव वर्ष 2026 के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिले के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। मंदिरों में भी भारी भीड़ रही। दर्शन-पूजन कर लोगों ने दिन की शुरुआत की। राजदरी-देवदरी, औरवाटाड़ और छानपाथर दरी जलप्रपात पर 12 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे। सैलानियों को लुभाने के लिए वन विभाग की ओर से पर्यटन स्थलों पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा सैलानी राजदरी और देवदरी जलप्रपात पर पहुंचते हैं। इसक अलावा औरवाटाड़ और छानपाथर दरी का भी दो-दो करोड़ से विकास किया गया है। नव वर्ष पर पहली बार इन दो जलप्रपातों पर सात हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे। राजदरी देवदरी पर 5 हजार लोगों ने नववर्ष का जश्न मनाया। शीतलहर चलने के बाद भी लोगों का उत्साह देखते बना। परिवार के साथ पहुंचे बाटी-चोखा का लुत्फ उठाते नजर आए।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम : सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नवगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव अपनी टीम के साथ लगातार गश्त कर रहे थे। इसके साथ ही वन विभाग की टीम में चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे, वन दरोगा रिशु चौब, वन दरोगा राम चरित्र सहित तमाम वनकर्मी थे। पानी के लिए तय की 22 किमी की दूरी : राजदरी-देवदरी जलप्रपात पर पेयजल के संकट से सैलानियों को जूझना पड़ा। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों 22 किमी दूर तय कर चकिया जाना पड़ा। वाराणसी की ममता सिंह ने बताया कि जलप्रपात पर आधुनिक सुविधाएं विकसित करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। वहीं, कैंटीन भी बंद पड़ी है। गाजीपुर से आए उमाशंकर और मिर्जापुर की शीतल भी पानी के लिए परेशान रहीं। नव वर्ष पर गुलजार रहा लतीफशाह पिकनिक स्थल : इलिया। नव वर्ष पर वनांचल क्षेत्र का लतीफशाह स्थित पिकनिक स्थल सुबह से ही सैलानियों से गुलजार रहा।
विज्ञापन


घने कोहरे को चीरती हुई सूरज की लालिमा सुबह से ही लतीफशाह के सरोवर में प्रतिबिंबित हो रही थी। सूर्य की लालिमा जब सरोवर की जलधारा में सतरंगी लहरियों के बीच झलक रही थी तो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे जमीन पर सितारे उतर आए हों। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पूरे दिन पिकनिक का आनंद उठाया। कुछ लोग अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए मनोरंजन में व्यस्त थे। वहीं विभिन्न धर्म व संप्रदाय के लोग आध्यात्मिक दृष्टि से भी अपनी श्रद्धा अर्पित करते नजर आए। इस मौके पर कुछ लोगों ने बाबा बनवारी दास की समाधि स्थल पर मत्था टेका और परिवार की खुशहाली और मंगलकामनाएं कीं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सुबह से ही सैदूपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, कांस्टेबल रविंद्र कुमार और सूरज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पिकनिक स्थल पर तैनात रहे।

राजदरी जलप्रपात पर जुटे सैलानी। संवाद

राजदरी जलप्रपात पर जुटे सैलानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed