फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Old man riding bike dies after being hit by tractor

Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध मरा

Tue, 10 Dec 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Old man riding bike dies after being hit by tractor
कंदवा। अमड़ा धीना मार्ग पर अमड़ा बिजली उपकेंद्र के पास सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति जख़्मी हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कंदवा गांव निवासी राजेश राय (60) बिहार प्रांत के चड़ेस गांव निवासी अपने रिश्तेदार डब्लू राय (41) के साथ भैंसा गांव के अरविंद राय की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए कमालपुर जा रहे थे। अभी वे अमड़ा बिजली उपकेंद के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर चालक बाइक में टक्कर मारते हुए भाग निकला। इससे बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें उठा कर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचाया । यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने राजेश राय को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर हाल बेहाल हो गया। पत्नी गीता तो रोते रोते अचेत हो जा रही थी। इस संबंध में कंदवा थानाध्यक्ष दयाराम गौतम ने बताया की मृतक के शव को पोस्टमार्टन के लिए भेजा गया है। वहीं ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed