फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   old man hanged himself family members shocked see the hanging body in chandauli

Chandauli News: सो रहा था परिवार, अधेड़ ने लगाई फांसी, कमरे में लटकती लाश देख परिजनों के उड़े होश; मचा कोहराम

Sat, 29 Jun 2024 12:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 12:15 PM IST
सार

Chandauli News: सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकत्सालय भेज दिया। वहीं, अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
old man hanged himself family members shocked see the hanging body in chandauli
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंदिर क्षेत्र के रहने वाले गौरीशंकर विश्वकर्मा (55) ने बीती रात फंदे पर झूल कर जान दे दी। गौरीशंकर पेशे से सिलाई मशीन रिपेयरिंग का कार्य करते थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पीडीडीयू नगर के राममंदिर क्षेत्र के रहने वाले गौरीशंकर नगर पालिका कार्यालय के समीप सिलाई मशीन रिपेयरिंग की दुकान चलाते थ। लोगों के अनुसार घर में आर्थिक तंगी थी। साथ ही आए दिन कलह भी होती रहती थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात घर में परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी उन्होंने दूसरे कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। कुछ देर बाद जब परिवार वालों को इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में गौरीशंकर उनकी पत्नी सुशीला और छोटा पुत्र दिलीप (30) साथ रहते थे जबकि बड़ा पुत्र राजन (35) बाहर रहकर नौकरी करता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed