फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Old man dies due to falling of raw wall, seven injured

कच्ची दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, सात घायल

Tue, 04 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to falling of raw wall, seven injured
सकलडीहा। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेवखर खुर्द गांव में मंगलवार की सुबह पांच बजे रिहायशी मड़ई की दीवार भरभरा कर गई। इस दौरान मड़ई में सो रही दुर्गावती देवी (70) समेत परिवार के आठ सदस्य घायल हो गए । वृद्धा की हालत गंभीर देख लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दौरान एक बकरी की भी मर गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बृजेश सिंह ने परिवार वालों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रानेपुर गांव निवासिनी दुर्गावती देवी (70) पति रामचरण के निधन के बाद से अपनी बेटी राजमनी और दामाद संजय के साथ उसके ससुराल सेवखर खुर्द स्थितर रहती थी। सोमवार को देर रात खाना खाने के बाद वह रिहायसी मड़ई में सोने चली गयी। इसके बगल में दामाद संजय व उनकी पुत्री राजमनी पुत्र आकाश (17), विकास (07), स्नेहलता (11) और आत्मा व लक्ष्मी के साथ मड़ई में सो रहे थे। मंगलवार को सुबह पांच बजे मड़ई की कच्ची दीवार अचानक से भराकर कर गिर गई। जिसमें सभी लोग दब गए। घटना के बाद चीख पुकार सुनकर आनन-फानन में ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे। जिन्होंने किसी प्रकार सभी को वहां से बाहर निकाला। इसमें गंभीर रूप से घायल हुई वृद्धा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता चाखन यादव की सूचना पर नायब तहसीलदार बृजेश सिंह ने परिवार वालों को चार लाख की आर्थिक सहायत दिलाने का आश्वासन दिया। इस बावत एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों सहायता दी जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, लेखपाल श्वेतिमा सिंह, अजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंदौली। सेवखर खुर्द में कच्ची दीवाल गिरने से हुई वृद्धा की मौत के बाद पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम जिला संयुक्त चिकित्सालय में करवाया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लगी रही। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान केपी यादव, संजय सोनकर, विकास यादव, शिव दयाल यादव, रणवीर योद्धा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed