फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Old man died due to electrocution

Chandauli News: बिजली के लटके तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Old man died due to electrocution
नौगढ़। चकरघटृटा थाना के बसौली गांव में बिजली के लटके तार की चपेट में आने से रविवार की सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को उठाने से इंकार कर दिया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। पुलिस के समझाने पर परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए।
विज्ञापन


नौगढ़ तहसील मुख्यालय से दस किमी दूर बसौली गांव बिजली के पोल से तार काफी नीचे तक लटक रहा है। गोपाल यादव (69) रविवार की सुबह मवेशी चराने के लिए निकले। लटके तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों और गांव के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई एवं आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। लोग धरने पर बैठ गए। प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव की सूचना पर थाना पुलिस, हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने समझा बुझाकर अधिकारियों से वार्ता कर मांग पूरी कराने का आश्वासन देकर दोपहर 12 बजे धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्षों से तार लटक रहा है। इसकी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत विभाग से की। ग्राम प्रधान ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बावजूद इसके विभाग ने तार को सही नहीं करवाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि करेंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed