फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Old laborer dies after being hit by vehicle

Chandauli News: वाहन के धक्के से वृद्ध मजदूर की मौत

Tue, 25 Nov 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Old laborer dies after being hit by vehicle
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चंदासी कोल मंडी में सोमवार की देर शाम वाहन की चपेट में आने से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मुग़लसराय कोतवाली के हिनौली गांव निवासी रामकिशुन पटेल (65) पड़ाव में मजदूरी करते थे। सोमवार की देर शाम वह पड़ाव से मजदूरी करके अपने घर के लिए चले। पड़ाव से ऑटो पर सवार होकर चंदासी कोलमंडी पहुंचे।
विज्ञापन

यहां ऑटो से उतर गए और हिनौली गांव में जाने के लिए सड़क पार करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने रामकिशुन को टक़्कर मार दी। वाहन के धक्के से रामकिशुन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ज़ब तक लोग जुटते वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। वृद्ध की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। इस संबंध में मुग़लसराय कोतवाल गगन सिंह ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई हैं। शव को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। धक्का मारने वाले वाहन की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed