{"_id":"6a3d8bfa5222eb50a801a7b7","slug":"old-age-pensions-are-being-credited-to-the-bank-accounts-of-2000-deceased-individuals-chandauli-news-c-192-1-svns1033-156060-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 2000 मृतकों के बैंक खाते में आ रही वृद्धा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 2000 मृतकों के बैंक खाते में आ रही वृद्धा पेंशन
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण विभाग से 2000 मृतकों के बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन जा रही है। इस बात का पता तब चला जब विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 का प्रथम त्रैमासिक सत्यापन किया। अब विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिले की 907 ग्राम पंचायतों में इस समय लगभग 125020 वृद्धा पेंशन के लाभार्थी हैं। इनके सत्यापन में 2000 पेंशनर्स मृत पाए गए हैं। सबसे अधिक मृतक पेंशनर्स जमालपुर विकास खंड क्षेत्र में पाए गए हैं। यहां पेंशनर्स की संख्या 14686 हैं। इसमें से 457 पेंशनर्स की मृत्यु हो गई है।
इसके साथ ही जिले में 49 पेंशनर्स अपात्र पाए गए हैं। इन सभी का पेंशन रोका जाएगा। जिले में छानबे विकास खंड की 97 ग्राम पंचायतों में 15983 पेंशनर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इनमें से मृतक पेंशनरों की संख्या 151 है।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार पटेल ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतिवर्ष वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वालों का सत्यापन किया जाता है। एहतियातन बैंक को सूचित कर दिया गया है।
जांच भी कराई जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। बैंकों को यह निर्देश है कि वह लाभार्थी की उपस्थिति में ही पेंशन की निकासी करें। पेंशन का कोई दुरुपयोग नहीं कर सकता।