{"_id":"6495e2a3daa8d5e71b07deb6","slug":"oil-refined-pulses-and-vegetables-became-expensive-but-the-problem-increased-chandauli-news-c-20-1-265028-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तेल, रिफाइंड सस्ता पर दाल और सब्जियां हुईं महंगी, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तेल, रिफाइंड सस्ता पर दाल और सब्जियां हुईं महंगी, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिनों की नरमी के बाद एकबार फिर दालों का भाव बढ़ गया है। इन दिनों अरहर की दाल 140 रुपए प्रति किलो हो गई है। इसके अलावा मूंग, मसूर, चना सहित अन्य दाल भी महंगे हुए हैं। वहीं हरी सब्जियों के मूल्य में भी लगातार इजाफा हो रहा है। प्याज के दाम भी बढ़े हुए हैं। ऐसे में गरीबों के खाने की थाली से दाल और सब्जी गायब होने लगी है।
खाद्य पदार्थ के दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर इसका असर पड़ रहा है। अब हालात यह हो रहे हैं कि आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया वाली स्थिति हो रही है। इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। बाजार में चावल, दाल, आटा आदि सामान के दाम पिछले 20 दिन में तेजी से बढ़े हैं। हालांकि सरसों के तेल और रिफाइंड कुछ सस्ते हुए हैं लेकिन अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ी महंगाई ने मध्यम व गरीब तबके के लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। इससे गरीबों की थाली से दाल व सब्जी गायब होने लगी है। उनके लिए दाल-रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ वाली कहावत भी चरितार्थ नहीं हो रही है क्योंकि आटा व दाल खरीदना उनकी पहुंच से बाहर हो गया है। वहीं भीषण पड़ रही गर्मी के कारण मंडियों में सब्जियों की आवक कम होने से इनके दाम भी आसमान छू रहे हैं। आलू को छोड़कर प्याज सहित सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
खाद्य पदार्थ 20 दिन पहले मूल्य वर्तमान मूल्य
आटा 31 35
मूंग की दाल 140 180
अरहर की दाल 110 140
मसूर की दाल 120 150
बेसन 80 100
सूजी 30 50
चना 55 70
काबली चना 80 100
मूल्य-- -- -प्रति किलो में
-- -- -- -- -- -- -- -
सब्जियों के दाम........
सब्जी 20 दिन पहले मूल्य वर्तमान मूल्य
प्याज 18 22
परवल 30 40
टमाटर 30 60
नेनुआ 25 40
भिंडी 20 40
करेला 30 40
बैंगन 20 35
शिमला मिर्च 40 60
बोड़ा 30 50
मूल्य-- -- -- - प्रति किलो में
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
संपादन- धनंजय

मूल्य
सब्जियों के दाम........
सब्जी 20 दिन पहले मूल्य वर्तमान मूल्य
प्याज 18 22
परवल 30 40
टमाटर 30 60
नेनुआ 25 40
भिंडी 20 40
करेला 30 40
बैंगन 20 35
शिमला मिर्च 40 60
बोड़ा 30 50
मूल्य
विज्ञापन
संपादन- धनंजय