{"_id":"6ae4e9e82a914a0d8e05ea49","slug":"ohe-damaged-by-vibhuti-express-pantograph-patna-route-disrupted-chandauli-news-c-189-1-svns1010-157006-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विभूति एक्सप्रेस के पेंटो से टूटा ओएचई, पटना रूट बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विभूति एक्सप्रेस के पेंटो से टूटा ओएचई, पटना रूट बाधित
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर जंक्शन - पटना रूट पर धीना और बहोरा चंदेल स्टेशन के बीच विभूति एक्सप्रेस के पेंटो से ओएचई (ओवर हेड इक्युपमेंट) टूट गया। शुक्रवार की शाम हुई इस घटना से डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रुक गया। इससे पटना की ओर जाने वाली ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। ट्रेनें खड़ी रहने से यात्री परेशान रहे।
शुक्रवार की शाम डाउन 13048 प्रयागराज रामबाग - हावड़ा विभूति एक्सप्रेस पटना की ओर जा रही थी। धीना और बहोरा चंदेल स्टेशन के बीच पोल संख्या 717/24 के समीप नील गाय आ गई। ट्रेन का इंजन नील गाय से टकरा गया। झटका लगने से इंजन का पेंटो ओएचई में फंस गया और ओएचई टूट गया। शाम 19:25 बजे हुई इस घटना से डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हो गया। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी।
इसके बाद पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। सूचना पर दानापुर मंडल से इंजीनियरों की टीम पहुंची। वहीं पीडीडीयू मंडल से भी टावर वैगन पहुंचा और मरम्मत शुरू किया गया। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर 12488 सीमांचल एक्सप्रेस, दो नंबर पर 17610 पूर्णा पटना एक्सप्रेस, 7 नंबर प्लेटफाॅर्म पर 12506 आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 4 नंबर पर 13006 पंजाब मेल, 5 नंबर पर 63230 बनारस-आरा मेमू खड़ी रही।
विज्ञापन
वहीं 13258 आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस सकलडीहा में, 63226 वाराणसी-पटना मेमू रघुनाथपुर स्टेशन पर, 22366 बेंगलूरू-दानापुर एक्सप्रेस डगमगपुर में खड़ी रही, जबकि 15484 सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस मिर्जापुर में खड़ी रही। इस संबंध में पीडीडीयू जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि दानापुर मंडल के धीना और बहोरा चंदेल के बीच ओएचई टूटने से डाउन लाइन पर परिचालन बाधित हुआ है।