{"_id":"62d2fd591a9bf002884d659c","slug":"officials-should-run-canals-at-full-capacity-for-irrigation-chandauli-news-vns6643716131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिचाई के लिए पूरी क्षमता से नहरों को चलाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिचाई के लिए पूरी क्षमता से नहरों को चलाएं अधिकारी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/चकिया। जिले के पांचों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें लोगों की समस्याएं सुनी गई। जिला स्तरीय समाधान दिवस चकिया तहसील में डीएम संजीव सिंह की अध्यखता में हुई। यहां 144 प्रार्थना पत्रों में 15 मामलों का समाधान किया गया। इस मौके पर डीएम ने सिंचाई की समस्या के समाधान के लिए नहरों को पूरी क्षमता से चलाने का निर्देश अधिकारियों को दी।
समाधान दिवस में विकास, सिंचाई, बिजली विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र अधिक आए। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व/भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का मौके पर जाकर फौरन निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। ब्लॉक, तहसील, थाने आपस में समन्वय से कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। डीएम ने नहरों का संचालन रोस्टर के अनुसार करने, खराब पड़े ट्यूबवेलों को ठीक कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता नलकूप को दिए। इस मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. युगल किशोर राय, एसडीएम ज्वाला प्रसाद, सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार विकासधर दूबे, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रमोद कुमार गुप्ता रहे।
सकलडीहा/नियामताबाद। तहसील में एसडीएम मनोज पाठक और सीओ अनिरूद्ध सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस में 111 प्रार्थना पत्रों में दस का समाधान किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार रविरंजन कश्यप, सीडीपीओ अवधेश सिंह, मीना गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित द्विवेदी, जेई इंद्रजीत सिंह, पवन दूबे रहे। पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 67 प्रार्थना पत्रों में दस का समाधान किया गया। इस मौके पर तहसीलदार विराग पांडेय, बीडीओ राहुल सागर, अलीनगर एसएचओ सत्यप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार सुनील सिंहरहे।
विज्ञापन
चंदौली/नौगढ़। एडीएम वित्त उमेश चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आठ मामलों का समाधान किया गया। इस अवसर पर एएसपी सुखराम भारती, एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता, उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, सीओ ऑपरेशन रघुराज, तहसीलदार सुरेशचंद्र, बीडीओ सुदामा यादव, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली खान, वन क्षेत्राधिकारीजयमोहनी मकसूद हुसैन, वन क्षेत्राधिकारी मझगांई इमरान खान रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार सदर तहसील सभागार में एसडीएम अजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आए 37 प्रार्थना पत्रों में एक का समाधान किया गया। संवाद