फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officials inspect sensitive booths

अधिकारियों ने संवेदनशील बूथो का निरीक्षण किया

Sun, 26 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Officials inspect sensitive booths
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बूथो पर जाकर चुनाव के दौरान होने वाली परेशानियों के बाबत ग्रामीणों से पूछताछ की। अधिकारियों ने कहा कि आचार संहिता का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी को गड़बड़ी की सूचना मिले तो इसकी जानकारी पुलिस को दे। कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को शनिवार को सकलडीहा एसडीएम अजय मिश्रा और सीओ अनिरूद्ध सिंह ने बरठीं गांव स्थित बूथ पर पहुंचकर ग्रामीणों से चुनाव के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में पूछताछ की। अधिकारियों ने कहा कि आचार संहिता का उलंधन या बूथ पर गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा करने के निर्देश भी दिये। बता दें कि सकलडीहा विधान सभा के कुल 38 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में आते है। जहां चुनाव के दौरान गड़बड़ी होने की संभावना रहती है। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, एसआई अच्छेलाल यादव, ग्राम प्रधान संतोष यादव,निरंजन कुमार, अमर बहादुर, मोनू पटेल, राहुल विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत भारतीय, गोपाल राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती ने अधिनस्थों के साथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेन ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बनाए जाने वाले बूथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ पर बिजली, पानी, ठहरने की व्यवस्था सहित चुनाव के सभी पहलुओं पर बिंदुवार जानकारी ली। एडिशनल एसपी ने कहा कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। जिसके लिए जिले के संवेदनशील, अति संवेदनशील सहित समस्त बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed