फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers should take Jal Jeevan Mission to the village

जल जीवन मिशन को गांव तक पहुंचाएं अधिकारी

Tue, 05 Jul 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Officers should take Jal Jeevan Mission to the village
सूबे के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर-नल से जल योजना की समीक्षा की। कहा कि लोगों तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए इसे शीघ्र पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन फेस टू के तहत 274 परियोजनाओं के लक्ष्य के सापेक्ष 255 परियोजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं। 122 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने कहा कि समस्त छुट्टा पशुओं को पशु आश्रय स्थल में संरक्षित किया जाए। किसानों के लिए पर्याप्त खाद व बीज की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाए। ग्राम पंचायतों में धनराशि खर्च कर लिए जाने के बाद भी शौचालयों का निर्माण नहीं कराए जाने की जानकारी पर मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि खराब ट्रांसफार्मरों को तय समय सीमा में निश्चित रूप से बदला जाए। मनरेगा के तहत लक्ष्य के सापेक्ष अमृत सरोवरों की खोदाई का कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिए जाने के निर्देश दिए। शत प्रतिशत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि समस्त चिकित्सालय में आवश्यक उपकरण व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
राज्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर के वार्ड नंबर एक में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही सदर विकास खंड के नरसिंहपुर खुर्द में सरकार के संचालित बाल विकास योजनाओं के बारे में समीक्षा की। राज्यमंत्री ने सैयदराजा में बन रहे मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को कॉलेज से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर मानक के अनुरूप करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ अजितेंद्र नारायण पांडेय, सीएमओरी डॉ. यूके राय, डीआईओएस डॉ. विजय प्रकाश सिंह, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed