फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers alerted after the accident, will go to schools and check vehicles

Chandauli News: हादसे के बाद चेते अफसर, स्कूलों में जाकर करेंगे वाहनों की जांच

Fri, 26 Jul 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Officers alerted after the accident, will go to schools and check vehicles
पीडीडीयू नगर। बबुरी थाना क्षेत्र के गोगहरा गांव में स्कूली वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी है। परिवहन विभाग की टीमें अब स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच करेंगी। इसमें बसों की फिटनेस, परमिट आदि की जांच की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में एक हजार से अधिक विद्यालय पंजीकृत हैं। ज्यादातर स्कूलों में बच्चों को घर से लाने और ले जाने के लिए वाहन मौजूद हैं। बुधवार को बबुरी क्षेत्र के गोगहरा में जिस स्कूली वाहन से हादसा हुआ था, उसकी 15 साल की अवधि पूरी हो चुकी है। वहीं, वाहन का परमिट, बीमा और फिटनेस की अवधि भी समाप्त हो चुकी है। इस हादसे से परिवहन विभाग की कलई खुल गई है। खटारा वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। अब परिवाहन विभाग ने स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच करने का निर्णय लिया है। एआरटीओ कार्यालय में आठ सौ से अधिक स्कूली वाहन पंजीकृत है। हाल ही में विभाग ने 141 वाहनों को फिटनेस जांच कराकर प्रमाण पत्र लेने का नोटिस जारी किया था। एआरटीओ प्रशासन डाॅ. सर्वेश गौतम ने बताया कि स्कूलों में जाकर वाहनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed