फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Of the 11,970 tractor-trolleys registered for agriculture, most are carrying building materials.

Chandauli News: कृषि के लिए पंजीकृत 11970 ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादातर ढो रहे बिल्डिंग मटेरियल

Wed, 25 Feb 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Of the 11,970 tractor-trolleys registered for agriculture, most are carrying building materials.
पीडीडीयू नगर में फर्राटा भर रहे टट्रैक्टर। संवाद
---कॉमर्शियल ट्रैक्टर की संख्या 50 से भी कम, वर्ष 2025 में मात्र 219 ट्रैक्टरों पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। जिले में कृषि कार्य के लिए पंजीकृत 11970 ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादातर बिल्डिंग मटेरियल ढो रहे हैं। अमूमन शहर की हर सड़क पर कृषि कार्य हेतु लिखी ट्रैक्टर ट्रॉली ईंट, बालू और सीमेंट ढोते दिख जाएंगे। यह हाल तब है जब यातायात और परिवहन विभाग की ओर से आये दिन कोई ना कोई अभियान चलाया जा रहा है।
ईंट, बालू, सरिया आदि ढो रहे अधिकतर ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना नंबर के होते हैं। यातायात विभाग इन्हें लेकर कितना सतर्क इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक वर्ष में सिर्फ 219 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई की गई। बिना नंबर के इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ समस्या तब और अधिक गंभीर हो जाती है जब ये किसी दुर्घटना के बाद फरार हो जाते हैं। ऐसे में इनकी पहचान मुश्किल हो जाती है। अधिकतर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कृषि कार्य के लिए पंजीकृत होने के बाद कॉमर्शियल कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के कार्यालय में 11970 ट्रैक्टर कृषि कार्य के लिए पंजीकृत हैं। वहीं दूसरी तरफ कॉमर्शियल ट्रैक्टर की संख्या 50 से भी कम है। वहीं दूसरी तरफ जिले में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर बिल्डिंग मैटेरियल ढोया जा रहा है। तमाम अभियानों के बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ना तो परिवहन विभाग और ना ही यातायात विभाग रोक लगा पा रहा है। कृषि कार्य में पंजीकृत अधिकतर ट्रैक्टर कॉमर्शियल गतिविधि में लगे हुए हैं। इससे एक तरफ जहां राजस्व को क्षति पहुंच रही है, वहीं दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना के वक्त इनकी पहचान भी मुश्किल हो जाती है। यातायात विभाग की ओर से वर्ष 2025 में 219 ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्रवाई कर खानापूर्ति की गई। रात में भी सड़कों पर धड़ल्ले से बिल्डिंग मेटेरियल ढोया जा रहा है। इन ट्रैक्टरों में ना तो लाइट होती है ना ही कोई रिफलेक्टर होता है। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद इनकी रफ्तार इतनी तेज होती है। कई लोग इससे डर तक जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------

केस-1



6 नवंबर 2025 को सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव में ईंट लदे ट्रैक्टर के पलट जाने से 58 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ईंट भट्ठा मालिक सहित चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया।



---------



केस-2



दिसंबर 2025 में बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवानी गांव के पास गिट्टी लदी ट्रैक्टर के बैक करते समय अनियंत्रित होकर नहर में पलट जाने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।


----------------



आकड़ों पर एक नजर

कोट--



पिछले वर्ष 219 ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कई ट्रैक्टर सीज किये गये थे तो कई का चालान हुआ। इसकी जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।-कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed