फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Occupation of the land of Dharhara Panchayat Bhawan, order to remove SDM

Chandauli News: धरहरा पंचायत भवन की जमीन पर कब्जा, एसडीएम को हटवाने का निर्देश

Sun, 23 Mar 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Occupation of the land of Dharhara Panchayat Bhawan, order to remove SDM
सकलडीहा। विकास खंड के धरहरा गांव में पंचायत भवन की जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई है। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर ग्राम प्रधान के पति ने अमित सिंह ने डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से इसकी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि दबंग व्यक्ति सरकारी जमीन पर निर्माण कर रहा है। इससे पंचायत भवन का विस्तार और सीएससी का निर्माण अधर में लटक गया है। डीएम ने एसडीएम को कब्जा हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

धरहरा गांव में एक बीघा जमीन पंचायत भवन के नाम पर है। यहां पंचायत भवन बना है। उसको और विस्तार दिया जाना है। उसी जमीन पर सीएससी के निर्माण की योजना है। ग्राम प्रधान के पति अमित सिंह ने डीएम को बताया कि दबंग किस्म के व्यक्ति ने पहले भी अतिक्रमण किया था। तब तत्कालीन बीडीओ राम्या आर और एसडीएम अजय मिश्रा ने अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया था। अब फिर आरोपी पंचायत भवन की जमीन पर कब्जा करने में जुटा है। इससे योजना अधर में लटक गई है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए कब्जा हटवाने की मांग की। इस पर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने एसडीएम अनुपम मिश्रा को जांच कर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 78 और पुलिस से संबंधित 9 सहित कुल 87 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। चंदौली के सदर कोतवाली में शनिवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आठ प्रार्थना पत्र आए। इसमें से किसी का मौके पर निपटारा नहीं हो पाया। इस दौरान सीओ सदर राजेश कुमार सिंह, सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed