फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Objective of BSP to establish an egalitarian society

समतामूलक समाज की स्थापना बसपा का उद्देश्य

Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Objective of BSP to establish an egalitarian society
चकिया। बहुजन समाज पार्टी चकिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन बृहस्पतिवार को लतीफशाह रोड पर स्थित एक लान में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पार्टी के वाराणसी मंडल के चीफ जोनल सेक्टर प्रभारी डॉ. विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा के कुशासन तथा सपा के गुंडाराज को देख चुकी प्रदेश की जनता की निगाहें स्वच्छ प्रशासन तथा विकास की पर्याय बहन मायावती पर लगी हुई है। सर्व समाज की ताकत से वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहन मायावती के नेतृत्व में बसपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बसपा अपने महापुरुषों बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं कांशी राम के बताए रास्ते पर चल रही है तथा महापुरुषों द्वारा बताए गए वोट की ताकत को अच्छी तरह समझती है। इसलिए सर्व समाज के लोगों को बसपा से जोड़ने का अभियान संगठन के माध्यम से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में महंगाई चरम सीमा पर है। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है तथा संविधान एवं आरक्षण की प्रक्रिया पर प्रहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के दौरान अनेक गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई गई तथा अंबेडकर ग्राम योजना में गांव का विकास किया गया। इस सरकार को देखने वाले लोग बसपा के पक्ष में ताकत से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर बसपा के चकिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विकास आजाद, बसपा सेक्टर प्रभारी अमरजीत गौतम, रामचंद्र गौतम, डॉक्टर विनोद, संजय मौर्य, सीताराम सक्सेना, रघुनाथ चौधरी, छोटू तिवारी, सुनील पटेल, टीएन चौहान, लड्डू खा, अफसाद अहमद, राजेंद्र प्रसाद, धर्मराज, दिलीप कुमार, मोहन चौहान सहित तमाम बसपा सेक्टर प्रभारी कार्यकर्ता तथा सेक्टर सचिव और महासचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed