फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nursing college will be built in the district with Rs 9 crore, approval received from the government

Chandauli News: जिले में नौ करोड़ से बनेगा नर्सिंग कॉलेज, शासन से मिली मंजूरी

Mon, 07 Oct 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Nursing college will be built in the district with Rs 9 crore, approval received from the government
चंदौली। प्रदेश सरकार ने चंदौली में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए शनिवार को मंजूरी दे दी। इसके साथ दो करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए नौ करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। अब चंदौली और आसपास के युवाओं को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली समेत प्रदेश के 25 जिलों में नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे ग्रामीण इलाके के युवक-युवतियां कम पैसे में अपने आसपास ही नर्सिंग की पढ़ाई कर सकेंगे। सीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को कॉलेजों का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि अगले सत्र से पढ़ाई शुरू कराई जा सके। चंदौली में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए सरकार ने 9 करोड़ रुपए की मंजूरी देने के साथ दो करोड रुपए जारी कर दिया है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



कोट-

प्रदेश सरकार ने जिले में नर्सिंग कॉलेज खोलने की स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी गई है। साथ ही दो करोड़ रुपए शासन से जारी कर दिए गए हैं। - डॉ. अमित सिंह, प्रधानाचार्य, बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed