{"_id":"62e6d4be7c54a142c17fdac7","slug":"number-of-patients-of-diarrhea-and-gastro-increased-in-district-hospital-chandauli-news-vns666841154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बढ़ी डायरिया और गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बढ़ी डायरिया और गैस्ट्रो के मरीजों की संख्या
विज्ञापन
चंदौली। मौसम परिवर्तन के बाद लोगों में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी सहित जिला चिकित्सालय में कुल 48 मरीजों का इलाज चल रहा है, इसमें ज्यादातर डायरिया और पेट संबंधित मरीज हैं।
मौसम में परिवर्तन की वजह से पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में कु 48 मरीज का इलाज इन दिनों चल रहा है। इन दिनों मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। लगभग प्रतिदिन 1300 मरीज ओपीडी में इलाज कराते हैं वही 15 से 20 मरीज भर्ती भी होते हैं। इनमें ज्यादातर मरीज गैस्ट्रो, बुखार, जुखाम डायरिया मलेरिया सहित तमाम अन्य बीमारियों के मरीज आ रहे हैं। इसमें गैस्ट्रो व पेट के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है वहीं बुखार के गंभीर मरीज भी भर्ती हो रहे हैं ताकि उनका समय से इलाज हो सके। चिकित्सकों की मानें तो बरसात का मौसम होने के कारण पानी जगह-जगह दूषित होने लगता है। इससे तमाम तरह के रोग फैलने लगते हैं। जिसमें डायरिया गैस्ट्रो प्रमुख है। इसके बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गरम पानी पिए और बाजार के कटे-फटे फलों को ना खाएं ताजा भोजन का सेवन करें, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के वार्ड में कुल 48 मरीज भर्ती हैं।जिसमें ज्यादातर बुखार हो गैस्ट्रो के मरीज हैं। प्रतिदिन 10 से 12 मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिन का इलाज चल रहा है।- डॉ संजय कुमार, इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर जिला अस्पताल, चंदौली।