फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now the district will get license to make snacks, sweets and chips

नमकीन, मिठाई और चिप्स बनाने का लाइसेंस मिलेगा जिले से

Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now the district will get license to make snacks, sweets and chips
पीडीडीयू नगर। नमकीन, मिठाई, चिप्स जैसे कन्फेक्शनरी फूड बनाने वाले खाद्य कारोबारियों के लिए खुशखबरी है। पहले जिस लाइसेंस को लेने के लिए दिल्ली तक कागज दौड़ाने व कई बार समस्या होने पर दिल्ली तक का सफर करना पड़ता था वह अब नहीं करना पड़ेगा। जिले में ही इसका लाइसेंस बन जाएगा। इसके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, पहले छोटे निर्माणकर्ता से लेकर बड़े तक का लाइसेंस बनाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था थी। बाद में करीब एक वर्ष पहले मिठाई, नमकीन, चिप्स या अन्य कन्फेशनरी फूड का लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया। इसके तहत सब कुछ केंद्रीय पोर्टल से लाइसेंस लेने की व्यवस्था की गई। कई बार नियम को समझने और सभी कागजात को ठीक कराने के लिए व्यापारियों को दिल्ली तक जाना पड़ता था। इसका विरोध व्यापारी संगठनों ने किया। ऐसे में अब फिर से नियम में बदलाव किया गया है। बदलाव के तहत जिनके यहां दो टन प्रतिदिन का उत्पादन होगा उनका लाइसेंस केंद्रीय पोर्टल से बनेगा। अन्य सभी का लाइसेंस जिले स्तर पर बन जाएगा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। केंद्रीय पोर्टल से कन्फेक्शनरी फूड का लाइसेंस लेने में सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे कारोबारियों को थी। यानी इन्हीं को ज्यादा दिक्कत थी। पहले वाले नियम के तहत अगर किसी को दो किलोग्राम प्रतिदिन भी नमकीन बनानी है अथवा कम मिठाई भी बनाने का कारोबार करना है तो उसके लिए उसी पोर्टल से लाइसेंस मिलता था। इससेे व्यापारियों को काफी दिक्कत होती थी। अब जब जिले स्तर पर ही सबकुछ होगा तो आसानी से प्रक्रिया को समझकर लाइसेंस बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अनुसार लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान है। बस जरूरी कागजात होने चाहिए और प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए। फास्कोस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसमें कारोबार के हिसाब से जीएसटी नंबर, जहां कारोबार किया जा रहा है उसका मैप, चौहद्दी व अन्य कागजात लगाकार आवेदन करना होगा। निर्धारित फीस जमा करके लाइसेंस बनवाया जा सकता है।

कन्फेक्शनरी फूड के लाइसेंस के लिए छोटे कारोबारियों केे अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। उनकी सभी समस्याओं का समाधान जिले स्तर पर हो जाएगा। नए नियम के तहत स्थानीय स्तर पर ही लाइसेंस जारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
- राम आशीष यादव, जिला अभिहित अधिकारी-चंदौली
रिपोर्ट--- सुजीत शुक्ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed