फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now the attendance of ticket checking staff will also be taken online

Chandauli News: अब टिकट चेकिंग कर्मचारी की भी लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

Thu, 04 Sep 2025 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now the attendance of ticket checking staff will also be taken online
रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ को अब समय से कार्यालय आना होगा। उनकी अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। कर्मचारी ऑफिस पहुंच कर बायोमेट्रिक मशीन पर साइन ऑन करेंगे और जाते समय साइन ऑफ करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे के पहले डिजिटल टीटीई लाॅबी को पीडीडीयू जंक्शन पर चालू किया गया है। पीडीडीयू मंडल के मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि नई प्रणाली बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को टिकट परीक्षक (टीटीई) लॉबी प्रणाली के साथ एकीकृत करती है। इससे कर्मचारी आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपकरण का उपयोग करके स्वयं को प्रमाणित कर सकते हैं। यह पारदर्शी और गोपनीयता-अनुपालन उपस्थिति प्रक्रिया सुनिश्चित करती है। यह वास्तविक समय में कार्य घंटों और ड्यूटी स्थिति को सटीक रूप से रिकॉर्ड करती है। रेलवे के विभिन्न विभागों में ऑन लाइन हाजिरी होती रही है लेकिन टिकट चेकिंग स्टाफ ऑनलाइन हाजिरी नहीं होती थी। अब इनके लिए ऑनलाइन हाजिरी की शुरूआत की गई है। इस प्रणाली का कार्यान्वयन भारतीय रेलवे की कार्यकुशलता और पारदर्शिता में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इससे कार्य में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed