फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now secondary school students will give tests every month

Chandauli News: अब हर महीने टेस्ट देंगे माध्यमिक के बच्चे

Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Now secondary school students will give tests every month
पीडीडीयू नगर। एक अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। अब माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को हर महीने टेस्ट देना होगा। हर महीने के लिए निर्धारित कोर्स भी पूरा कराना होगा। बोर्ड परीक्षा फरवरी और प्री-बोर्ड जनवरी के दूसरे सप्ताह में कराने की व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी।
विज्ञापन

जिले में 26 राजकीय कॉलेजों के साथ ही 34 एडेड और 184 वित्तविहीन स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। जहां करीब एक लाख 22 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। नए सत्र से पहले ही शासन की ओर से शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कैलेंडर के अनुसार अब हर महीने निर्धारित कोर्स पूरा कराना होगा। साथ ही बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आंकलन करने के उद्देश्य से हर महीने टेस्ट भी लिए जाएंगे। डीआईओएस दलसिंगार यादव ने बताया कि पूरा कोर्स इस तरह से विभाजित किया जाएगा, ताकि समय पर पूरा हो सके। शैक्षिक कैलेंडर में बोर्ड परीक्षा फरवरी और प्री-बोर्ड की परीक्षाएं जनवरी के दूसरे सप्ताह में कराने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार मासिक पाठ्यक्रम के आधार पर बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित मासिक टेस्ट मई के दूसरे सप्ताह में होगा। जुलाई के दूसरे सप्ताह में होने वाले टेस्ट में वर्णनात्मक सवाल होंगे। छमाही परीक्षा अक्तूबर के दूसरे व तीसरे सप्ताह में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह में होंगी। उन्होंने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह तक कोर्स पूरा कराना होगा। कक्षा 10 व 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा जनवरी के तीसरे सप्ताह में होगी। कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षा फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार इस बार गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप व समर कक्षाएं चलाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। साल में दो बार शिक्षक-अभिभावक समिति की बैठकें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed