फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now railwaymen will provide general tickets on the go

Chandauli News: अब रेलकर्मी चलते-फिरते उपलब्ध कराएंगे जनरल टिकट

Mon, 24 Feb 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Now railwaymen will provide general tickets on the go
पीडीडीयू नगर। यात्री अगर भीड़ के कारण प्लेटफाॅर्म पर बिना टिकट पहुंच गए तो घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे स्टेशन पर टीटीई समेत अन्य रेलकर्मी चलते-फिरते एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) से जनरल टिकट उपलब्ध कराएंगे। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। इसके साथ ही अब बिना टिकट चलने वाले यात्रियों का पकड़े जाने पर कोई बहाना भी नहीं चलेगा। इससे रेलवे की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


रेलवे के जनरल टिकट के लिए टिकट खिड़की पर लगने वाली भीड़ से बचने के लिए रेलवे की ओर से लगातार उपाय किए जा रहे हैं। टिकट खिड़की के साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर चार एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाए गए हैं। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए सहायक भी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही यूटीएस एप पर जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन पर आम दिनों में प्रतिदिन औसतन 30 हजार से ज्यादा यात्री ट्रेनों पर सवार होते हैं और उतरते हैं। इसमें 10 से 11 हजार यात्री जनरल टिकट लेते हैं। इसी कड़ी में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के पं. दीनदयाल उपाध्याय और गया रेलवे स्टेशन पर मोबाइल एटीवीएम की शुरूआत की गई है। दोनों स्टेशनों पर दो-दो मशीन उपलब्ध कराई गई है। इससे यात्रियों को जनरल टिकट लेने में आसानी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से मिनी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की शुरूआत की गई है। इसे रेलकर्मी साथ लेकर चलेंगे। इससे प्लेटफाॅर्म पर भी यात्री जनरल टिकट ले सकेंगे। इससे यात्रियों को आसानी होगी। - सुधांशु रंजन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक


00000
रेलकर्मी फाइल की तरह हाथ में लेकर चलेंगे एटीवीएम
पीडीडीयू नगर। मिनी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन बहुत हल्की है। रेलकर्मी इसे फाइल की तरह लेकर चल सकेंगे। जिस तरह से बस में चालक टिकट मशीन लेकर चलते हैं, उसी तरह एटीवीएम भी है। यात्री कैश रुपये देकर इससे टिकट ले सकते हैं। वहीं क्यू आर कोड स्कैन कर भी टिकट के रुपये का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed