फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now public hearing will be held on every Monday in the electricity department

बिजली विभाग में अब हर सोमवार को होगी जनसुनवाई

Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now public hearing will be held on every Monday in the electricity department
पीडीडीयू नगर। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए संभव नाम से जनोपयोगी कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसके तहत उपभोक्ता अब हर सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय मे सुबह के 10 से दोपहर के 12 बजे तक व अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अपराह्न तीन से शाम के पांच बजे तक अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किन्हीं कारणों से किसी समस्या का निदान सोमवार को न होने पाए तो दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रबंध निदेशक कार्यालय में प्रबंध निदेशक से संपर्क कर उपभोक्ता अपनी समस्या बता सकते है। बताया कि संभव कार्यक्रम उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान मे रखकर बनाया गयाजन उपयोगी कार्यक्रम है। यदि उपभोक्ता समस्याओं को लेकर किसी स्तर पर स्थानीय अधिकरियों से संतुष्ट न हो तो उच्च स्तर पर अपनी समस्याओं का निदान करा सकता है। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से बिजली संबंधी शिकायतों को दूर करा लेने की अपील की है। बताया कि ऊर्जा मंत्री की ओर से निर्देशित व प्रबंध निदेशक द्वारा आदेशित पत्र में कहा गया है कि समस्याओं को लेकर आने वाले उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनके बैठने और शीतल जल की व्यवस्था की जाए। साथ ही शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed