{"_id":"62c5df40c3c3fa09684e6720","slug":"now-neft-facility-started-from-post-office-chandauli-news-vns662585967","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघर से शुरू हुई एनईएफटी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघर से शुरू हुई एनईएफटी सुविधा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डाकघर के बचत खाताधारकों के लिए भी इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविधा शुरू हो गई है। इससे किसी भी बैंक के खाते से डाकघर खाते में और डाकघर खाते से बैंक खाते में राशि ऑनलाइन ट्रांसफर हो सकेगी। डाकघर काउंटर्स, इंटरनेट बैंकिंग अथवा मोबाइल बैंकिंग के जरिए इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया किकाउंटर्स के माध्यम से इस सेवा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों का डाकघर में बचत खाता होना चाहिएञ एनईएफटी से राशि ट्रांसफर के लिए ग्राहकों को एक मैंडेट फॉर्म भरकर काउंटर पर देना होगा। कहा कि डाकघर खातों में धनराशि के ट्रांसफर के लिए देश के सभी डाकघरों के लिए केवल एक ही आईएफएससी कोड ढ्ढक्कह्रस्0000ष्ठह्रक्क होगा। पूरे भारत के सभी डाकघरों का एक ही आईएफएससी कोड होने से ग्राहकों को प्रत्येक डाकघर का अलग से आईएफएससी कोड नहीं ढूंढना पड़ेगा। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर की सुविधा से लोगों को काफी सहूलियत होगी। डाकघरों के लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारक अपने इन खातों में बैंक के जरिये एनईएफटी से घर बैठे राशि जमा कर सकते हैं। एनईएफटी में राशि ट्रांसफर करने की न्यूनतम सीमा एक रुपये तथा अधिकतम सीमा 15 लाख है। इंटरनेट बैंकिंग अथवा मोबाइल बैंकिंग के तहत एक दिन में अधिकतम पांच ट्रांजैक्शन तथा प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम दो लाख रूपये एवं प्रतिदिन 10 लाख रुपये एनईएफटी किये जा सकते हैं। पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि 10000 रुपये तक की एनईएफटी के लिए खाताधारकों को 2.50 रुपए व जीएसटी देना होगा। दस हजार से एक लाख रूपए तक के लिए यह चार्ज बढकर पांच रुपए और जीएसटी होगा। इसके अलावा एक लाख से दो लाख रूपए तक के लिए 15 रूपए व जीएसटी और दो लाख से अधिक की रकम के लिए 25 रुपए और जीएसटी देना होगा।