फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now invoices can also be filled with debit and credit cards

अब डेबिट व एटीएम कार्ड से भी भर सकते हैं चालान

Sat, 16 Jul 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now invoices can also be filled with debit and credit cards
पीडीडीयू नगर। अब यदि वाहन का चालान होता है तो उसे भरने के लिए वाहन मालिक को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वाहन स्वामी पुलिसकर्मी के पास मौजूद प्वाइंट टू सेल (पीओएस) मशीन की मदद से अपने डेबिट व क्रेडिट कार्ड से चालान भर सकते हैं।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस द्वारा वाहनों का चालान कर दिया जाता है। इसके बाद उसे भरने के लिए अधिकतर लोग नोटिस आने का इंतजार करते हैं। लोक अदालतों में इसका भुगतान करते हैं। ऐसे में छोटे-छोटे चालानों की राशि भी विभाग को नहीं मिल पाती है। वहीं कई लोग तो तकनीकी झंझटों के चलते वाहनों का चालान जमा करने से झिझकते हैं। ऐसे में पुलिस ने अब इन लोगों के लिए एक सुविधा बहाल की है। अब कोई भी वाहन स्वामी अपने वाहन के चालान का भुगतान डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकता है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को पीओईएस मशीन उपलब्ध कराई गई है। शासन की ओर से जिले को कुल 25 मशीनें प्राप्त हुई है। इसमें से एक-एक मशीन सभी थानों को उपलब्ध कराई गई है। इसके शेष मशीन यातायात विभाग के पास हैं।
विज्ञापन

पीओएस मशीन के माध्यम से कोई भी वाहन स्वामी अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड से वाहन का चालान भर सकता है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दे दी गई है।-श्यामजी यादव, यातायात प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed