फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now every Saturday will be fun in council schools

परिषदीय स्कूलों में अब हर शनिवार, होगी मस्ती की बौछार

Wed, 08 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now every Saturday will be fun in council schools
चंदौली। परिषदीय स्कूलों में अब शनिवार को बच्चों का दिन मस्ती भरा होगा। इस दिन बच्चे पढ़ाई की जगह खेलकूद, वाद-विवाद, पीटी, योग, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उनकी अभिरुचि बढ़ाने के लिए भी तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी प्रयास के तहत अब शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को बिना स्कूल बैग आने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन पढ़ाई के बजाय बच्चों की क्रियाशीलता, पेंटिंग, अभिरुचि के लिहाज से खेल-कूद आदि के आयोजन किए जाएंगे। बच्चों के साथ ही इस दिन अभिभावकों को भी स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे अपने बच्चों की अभिरुचि को परख उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ घर में भी इस तरह के माहौल प्रदान कर सकें जिससे स्कूल के प्रति उनकी सोच बदल सके। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालयों को निर्देश दिए हैं। इस दिन पढ़ाई की जगह वह खेलकूद, वाद-विवाद, पीटी, योग, नाटक व विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां कराई जाएगी, ताकि बच्चों के बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed