फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notification for student union election in Sakaldeha PG College released

सकलडीहा पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

Tue, 09 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Notification for student union election in Sakaldeha PG College released
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। इस पर छात्र नेताओं ने हर्ष जताया। चुनाव अधिकारी डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए 12 मार्च को नामांकन और 21 मार्च को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। सकलडीहा पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से संभावित प्रत्याशियों में काफी जोश है। छात्र नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी है। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकॉलय मंत्री, कला संकाय और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए छात्र नामांकन करेंगे। चुनाव अधिकारी डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि 12 मार्च को सभी पदो के लिए नामांकन होगा। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी किया जाएगी। नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के प्रपत्रों की जांच 13 मार्च को होगी। उसके बाद वैध और अवैध घोषित हुए प्रत्याशियों को सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 14 मार्च को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। बताया कि 21 मार्च को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। इसके बाद विजयी प्रत्याशिायों के नामों की घोषणा कर उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। सकलड़ीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज के चुनाव अधिकारी डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन के दौरान शुल्क रसीद, परिचय पत्र, दो फोटो व दस रुपये के स्टांप पेपर पर एक हलफनामा देना होगा। बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 500, उपाध्यक्ष को 400, महामंत्री को 300, पुस्तकालय मंत्री को 200 और कला संकाय और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि प्रत्याशी को 100 रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। सभी प्रत्याशी दस्तावेजों में दर्ज नाम ही लिखेंगे। नामांकन के दिन सभी प्रत्याशियों और प्रस्तावकों मास्क लगाने के साथ दो गज की दूरी का अनुपालन करना होगा। कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed