फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice to the school management in the matter of getting a meeting with the girl student

Chandauli News: छात्रा से उठक-बैठक कराने के मामले में स्कूल प्रबंधन को नोटिस

Wed, 10 May 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Notice to the school management in the matter of getting a meeting with the girl student
सकलडीहा। विकासखंड के बलारपुर स्थित एक निजी स्कूल में होमवर्क नहीं करने पर कक्षा पांच की छात्रा को शिक्षक ने कई बार उठक-बैठक करा दिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। मंगलवार को बीईओ ने विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर बुधवार को समस्त साक्ष्य और स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है। साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराने व स्कूल की मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शिक्षक ने कक्षा पांच की छात्रा को सामान्य ज्ञान व पर्यावरण (इवीएस) पर होमवर्क दिया था लेकिन छात्रा किसी कारणवश होमवर्क पूरा नहीं कर पाई थी। बीते शनिवार को जब छात्रा स्कूल पहुंची तो होमवर्क नहीं करने से नाराज शिक्षक ने उसे कई बार उठक-बैठक कराई। स्कूल की छुट्टी होने पर छात्रा किसी तरह घर पहुंचीऔर परिजनों से पैर और पेट में काफी दर्द होने की शिकायत की। परिजनों के डॉक्टर की सलाह पर दवा देने और पैर में मालिश करने पर छात्रा को आराम मिला। इस संबंध में बीईओ अवधेश कुमार राय ने बताया कि विद्यालय को नोटिस जारी कर साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed