फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice to EO of PDDU Nagar and Sayadaraja

Chandauli News: पीडीडीयू नगर और सैयदराजा के ईओ को नोटिस

Tue, 13 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Notice to EO of PDDU Nagar and Sayadaraja
जिला पौधरोपण और पर्यावरण समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पीडीडीयू नगर पालिका और सैयदराजा नगर पंचायत के ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बैठक में पौधरोपण की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों को पौधारोपण के लिए लक्ष्य दिया गया है, वे गड्ढे आदि खोद लें। जिले में 62.29 लाख 220 पौधे रोपने हैं। इसमें वन विभाग को 36. 60 लाख 900, पर्यावरण विभाग 3.52 लाख, ग्राम्य विकास 13. 42 लाख, राजस्व विभाग 1. 13 लाख, पंचायती राज विभाग 1. 37 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। विभागों को पौधारोपण का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

डीएम ने गंगा किनारे पौधारोपण, घाटों पर सफाई, गंगा में प्रवाहित होने वाले नालों को टैप कराने आदि की चर्चा की गई। गंगा किनारे व गंगा ग्रामों में साफ सफाई के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। अधिशासी अधिकारियों से नगर निकायों में कूड़े का उठान सुबह पांच से आठ बजे तक सुनिश्चित करने और उसकी वीडियोग्राफी कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed