फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice issued to BDO including two veterinarians

दो पशुचिकित्सकों समेत बीडीओ को जारी हुआ नोटिस

Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to BDO including two veterinarians
नौगढ़। तहसील के चकचोइया स्थित गोआश्रय स्थल पर रहे 132 पशुओं को 15 दिनों से चारा नहीं मिलने के मामले में जिलाधिकारी ने सख्त रूप अपनाया है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी समेत दो पशु चिकित्साधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। हालांकि डीएम के सख्त तेवर के बाद से चारे की व्यवस्था हो पाई है।
विज्ञापन

गोआश्रय स्थलों पर पशुओं की देखभाल को लेकर प्रदेश सरकार काफी सख्त है। पशुओं की देखभाल से लेकर चारे की उचित व्यवस्था किए जाने के लगातार निर्देश जारी किए गए है। बावजूद इसके नौगढ़ तहसील अंतर्गत चकचोइया में बने पशु आश्रय स्थल में 15 दिनों से 132 पशुओं को बिना चारा और दाना के सिर्फ पानी पिलाकर पेट भरा जा रहा था। बुधवार को प्रकरण सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने सख्त रूख अपनाते हुए चिकित्सकों से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने बजट की कमी की बात कही। इससे नाराज जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने पशु चिकित्साधिकारी नौगढ़, चकरघट्टा और खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर पूरे मामले में जवाब तलब किया है। हालांकि प्रकरण के सामने आने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने हरा और सूख चारे के अलावा दाने का प्रबंध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed