Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Not getting electricity connection even after one month of application

Chandauli News: आवेदन के एक माह बाद भी नहीं मिल रहा बिजली का कनेक्शन

Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Not getting electricity connection even after one month of application
जिले में बिजली मीटर की भारी किल्लत है। साहूपुरी उपकेंद्र पर मीटर न होने से आवेदन करने के एक महीने बाद भी लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों का कारोबार ठप पड़ा है तो कोई अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विभाग का कहना है कि मीटर नहीं है। जब आएगा तब कनेक्शन किया जाएगा। दिसंबर में बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और पूरी प्रक्रिया करने के बाद भी 60 लोगों को कनेक्शन नहीं मिल पाया है। चकिया उपकेंद्र पर 15 दिनों से मीटर नहीं है। जिसकी वजह से 45 के करीब कनेक्शन नहीं हो पाए हैं। उन्हें पेंडिंग में रखा गया है। लोग रोजाना विभाग का चक्कर लगा रहे हैं पर कनेक्शन नहीं चालू हो पा रहा है। वहीं उपकेंद्र के एसडीओ अनिल सिंह ने बताया कि जल्द ही पेंडिंग कनेक्शन चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन

केस-1 : 13 दिसंबर को किया था आवेदन
दुलहीपुर के निवासी मो.अलीम ने 13 दिसंबर को बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। सारी प्रक्रिया हो गई लेकिन मीटर न होने की वजह से आज तक कनेक्शन शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को रोज फोन करते हैं पर वे कहते हैं कि पूरे पूर्वांचल में मीटर नहीं है। कनेक्शन न होने बेल्डिंग का काम अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

केस-2 : दिसंबर में किया आवेदन, नहीं लगा मीटर
मुहम्मदपुर गांव निवासी धनेश कुमार यादव ने दिसंबर में ही बिजली कनेक्शन के लिए साहूपुरी उपकेंद्र में आवेदन किया था। ऑनलाइन रूप से इनका कनेक्शन दिखा भी रहा है। लेकिन मीटर नहीं लग सका है। धनेश ने बताया कि नया घर बनवा रहा हूं। लाइट न होने से अंधेरा है। पूछने पर विभाग के अधिकारी आज-कल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3 : मीटर न होने से कनेक्शन नहीं लगा
दुलहीपुर की निवासी सुल्ताना ने बताया कि दिसंबर के पहली सप्ताह में ही बिजली के कर्मिशयल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। जिससे पावरलूम चलाना था। परिवार वाराणसी रहता है। कनेक्शन के नाम पर तीन से चार बार अधिकारियों ने बुलाया पर मीटर न होने से कनेक्शन नहीं लग पाया। व्यवसाय का काम भी ठप पड़ा है।
केस-4 : अधिकारियों कर रहे वे आज, कल, परसों
सूजाबाद गांव निवासी चिंता देवी ने एक महीने पहले ही साहूपुरी उपकेंद्र पर जाकर कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। मीटर न होने की वजह से आज तक उनका कनेक्शन नहीं हो सका है। चिंता देवी ने बताया कि अधिकारियों से पूछते हैं तो वे आज, कल, परसों कर रहे हैं। कनेक्शन न होने से मोमबत्ती से गुजारा करना पड़ रहा है।
‘मुख्यमंत्री के सपनों पर बट्टा लगा रहा विभाग’
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकासखंड के रतनपुर गांव निवासी अमरेश कुमार सिंह ने 24 दिसंबर को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को ट्वीट कर इस समस्या से अवगत कराया। लिखा कि-‘साहूपुरी उपकेंद्र में विगत दो सप्ताह से मीटर नहीं है। जिसके चलते सारे कनेक्शन पेंडिंग में डालकर रखा गया है। बिजली नहीं मिल पा रही है। लोगों को कठिनाई हो रही है। ऐसे में बिजली चोरी क्यों न हो? विभाग मुख्यमंत्री के सपनों पर बट्टा लगा रहा है। अगर आप के पास मीटर नहीं है तो आप की समस्या है। आम जनता की समस्या बिजली की है। आप कनेक्शन बिना मीटर का दीजिए।’ संवाद

साहूपुरी उपकेंद्र पर 15 दिनों से मीटर की किल्लत है। जिसकी वजह से करीब 60 लोगों का कनेक्शन चालू नहीं हो पाया है। अभी 15-20 की संख्या में मीटर आए हैं। प्राथमिकता के तौर पर यह लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य मीटर की मांग की गई है। जैसे ही आता है लगा दिया जाएगा।-मुकेश यादव, जेई, विद्युत उपकेंद्र, साहूपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed