Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No space in general coach of trains chhath passengers travel in toilet in chandauli

छठ: जनरल कोच में जगह नहीं, ट्रेन के बाथरूम में बैठकर बिहार जा रहे यात्री; जोखिम भरा सफर करने को मजबूर

Fri, 13 Nov 2026 12:22 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 12:22 PM IST
सार

छठ की भीड़ ने ट्रेनों का दम तोड़ दिया है। बिहार जाने वाली ट्रेनों में जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर जनरल टिकट लेकर सफर कर रहे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। 

विज्ञापन
No space in general coach of trains chhath passengers travel in toilet in chandauli
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में बैठकर सफर करने को मजबूर यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व पर घर पहुंचने की ऐसी मजबूरी कि ट्रेन में सीट तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। नतीजतन यात्रियों को बाथरूम में बैठकर सफर करना पड़ रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन


जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर जनरल टिकट लेकर सफर कर रहे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। छठ पर परिवार के बीच पहुंचने की चाह में लोग जोखिम उठाकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


छठ पर्व को लेकर दिल्ली, मुंबई और देश के दूसरे हिस्सों में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में बिहार लौट रहे हैं। डीडीयू जंक्शन बिहार जाने वाली ट्रेनों का प्रमुख पड़ाव होने के कारण यहां यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ट्रेनों के जनरल कोच में पहले से ही क्षमता से अधिक यात्री सवार हो रहे हैं। ऐसे में बाद के स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिहार निवासी सुनील और अशोक ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली से यात्रा शुरू की थी। छठ पर घर पहुंचने के लिए ट्रेन पकड़ी, लेकिन जनरल कोच में उन्हें बैठने की जगह नहीं मिली। काफी देर तक खड़े रहने के बाद दोनों बाथरूम में बैठकर सफर करने को मजबूर हुए।

यात्रियों का कहना है कि छठ पर्व हर साल आता है और इस दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ना पहले से तय रहता है। लोगों ने रेल प्रशासन से बिहार के प्रमुख शहरों और स्टेशनों के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने तथा मौजूदा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed