फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No respite from the heat, the day is spent wiping sweat

Chandauli News: गर्मी से राहत नहीं, पसीना पोंछते बीत रहा दिन

Sun, 11 Jun 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
No respite from the heat, the day is spent wiping sweat
पीडीडीयू नगर। गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को सूरज के तेवर ज्यादा ही तीखे रहे। दिन भर पसीना पोंछते बीता। एक तो चटख धूप थी और ऊपर से गर्म हवा चलती रही। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

गर्मी व लू के कारण जिले के अधिकांश बाजारों व चट्टी-चौराहों पर दिनभर सन्नाटा छाया रहा। सूर्य की तीखी किरणें तन झुलसाती रहीं। गर्मी व लू से बचने के लिए अधिकांश लोगों ने घर में ही पूरा दिन बिताया। छुट्टी का दिन होने के कारण दफ्तरों के बंद रहने से भी आवाजाही काफी कम रही। बाइक से निकले लोग गर्मी व तपन से बचने के लिए मुंह पर गमछा बांधे हुए थे। जिला मुख्यालय पर भी सन्नाटा पसरा रहा। जिला अस्पताल में ही मरीजों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

गर्मी में लोग घरों में रहने को बाध्य हैं। पड़ाव चौराहे पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। सामान्य दिनों में यह चौराहा हमेशा व्यस्त रहता है। ऑटो चालक ऑटो खड़ा कर छांव की तलाश में भटकते रहे। अधिक किराया दिए जाने का ऑफर दिए जाने पर भी वे कहीं जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। राहगीरों की संख्या कम होने के कारण चौराहे के चाय-नाश्ता के दुकानदार भी ग्राहक का इंतजार करते रहे। टांडाकला गांव सहित कस्बा के चौराहों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग धूप व गर्मी से बचने के लिए छांव की ठांव खोज रहे हैं। जनमानस के साथ पशु-पक्षी व जानवर सब परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट........
सूख गया अमृत सरोवर, भटक रहे बेजुबान
कमालपुर कस्बा के पंचायत भवन के पास का अमृत सरोवर सूख गया है। इससे बेजुबान पानी के लिए तरस रहें हैं। पहले साल भर यह सरोवर पानी से लबालब भरा रहता था। 80 वर्षीय शिवप्रसाद गुप्ता का कहना है कि पहले लोग इस तालाब के पानी से खाना तक बनाते थे। मुखलाल प्रजापति कहते हैं कि बचपन में वे इस सरोवर में नहाते थे। भानू गोंड ने कहा कि अमृत सरोवर होने के बाद तालाब सूख गया।


दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। दक्षिणी-पूर्वी प्रदेश के कुछ जिलों में 11 व 12 जून को तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। 13 जून को भी लू चलने की भी संभावना है।-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य व कृषि मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed