फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No inspector, SI will go to the scene of incident without camera

बिना कैमरे के घटना स्थल पर नहीं जाएगा कोई निरीक्षक, एसआई

Mon, 13 Jun 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
No inspector, SI will go to the scene of incident without camera
पीडीडीयू नगर में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को पत्रक सौंपते डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभग ? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। आईजी रेलवे सत्येन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को पीडीडीयू जंक्शन स्थित जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार, कार्यालय, शस्त्रागार, अभिरक्षागृह आदि देखा। इस दौरान यहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और सप्ताह में एक दिन तय कर सफाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर कोई निरीक्षक, एसआई बिना कैमरे के नहीं जाएगा। बाद में सुरक्षा सम्मेलन में जीआरपी के अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर में साढ़े 12 बजे पहुंचे आईजी ने सबसे पहले कार्यालय देखा। इसके बाद अभिलेखागार में पहुंच कर कागजों का मिलान किया। उन्होंने अभिलेखों में गड़बड़ी मिलने पर इसे सुुधारने का निर्देश दिया। शस्त्रागार, भंडार आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में पहुंच कर सुविधाएं देखी। इस दौरान कार्यालय में साफ सफाई न होने पर नाराजगी जताई और स्थिति सुधारने का निर्देश दिया। जीआरपीकर्मियों को सप्ताह में एक दिन तय कर कार्यालय, शस्त्र, अभिलेखागार आदि की सफाई करने को कहा। इस दौरान उन्होंने पूछा कि कैमरे कहां हैं। इस पर बताया गया कि वह भंडार में रखा है। इस पर निर्देश दिया कि जांच के दौरान जाने वाले निरीक्षक और उपनिरीक्षक बिना कैमरा लिए नहीं जाएंगे। जांच स्थल की मोबाइल के बजाए कैमरे की डिजिटल फोटो खींचेंगे। निरीक्षण के बाद आईजी ने कार्यालय में जीआरपी निरीक्षक और एसआई संग बैठक की और जीआरपी कर्मियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ड्यूटी के दौरान हमेशा सतर्क रहने, ट्रेनों, प्लेटफार्म पर नियमित गश्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ जीआरपी सुनील कुमार, पीडीडीयू जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, विपिन सिंह, वाराणसी जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य रहे।

पीडीडीयू जीआरपी का निरीक्षण करते आईजी एसके सिंह। संवाद

पीडीडीयू जीआरपी का निरीक्षण करते आईजी एसके सिंह। संवाद- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed