{"_id":"6a1204b02d4e1ad9280211fb","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-implemented-during-the-day-on-amda-sakaldiha-road-in-dhina-chandauli-news-c-189-1-svns1012-148885-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धीना में अमड़ा–सकलडीहा मार्ग पर दिन में भारी वाहनों पर नो एंट्री लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धीना में अमड़ा–सकलडीहा मार्ग पर दिन में भारी वाहनों पर नो एंट्री लागू
विज्ञापन
धीना। अमड़ा–सकलडीहा मार्ग पर मालवाहक वाहनों के बढ़ते दबाव, जाम और हादसों की आशंका को देखते हुए धीना पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। इस मार्ग पर सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक नो एंट्री लागू कर दी गई है। शनिवार को पुलिस ने ट्रक और ट्रेलर चालकों को चेतावनी देते हुए निर्धारित समय में मार्ग पर प्रवेश न करने का निर्देश दिया।
थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि अब से सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक अमड़ा–सकलडीहा मुख्य मार्ग पर ट्रक व ट्रेलर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस की ओर से मार्ग पर भारी वाहनों को रोककर चालकों को नियमों की जानकारी दी गई और सख्ती से पालन कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन के इस कदम से क्षेत्र में जाम की समस्या कम होने और सड़क हादसों पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों में प्रवीण कुमार राय, मुलायम यादव, दरोगा राय, अखिलेश सिंह आदि ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया आवश्यक कदम बताया है।