फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   nirmaanaadheen intar kaalej mein khaamiyaan dekh naaraaj hue kamishnar

निर्माणाधीन इंटर कालेज में खामियां देख नाराज हुए कमिश्नर

Sat, 26 Dec 2020 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
nirmaanaadheen intar kaalej mein khaamiyaan dekh naaraaj hue kamishnar
नियामताबाद। नियामताबाद गांव में निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे जिले के नोडल अधिकारी एवं कमिश्नर ने निर्माण में गड़बड़ी देेखकर कड़ी नाराजगी जताई। कालेज की नींव की ऊंचाई मानक से कम होने, खिड़िकियों की डिजाइन ठीक नहीं होने पर उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं बीडीओ रक्षिता सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए ब्लाक पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल शनिवार की सुबह करीब सवा 10 बजे नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवीन के बगल में निर्माण निगम की ओर से 2.77 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे है राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने भवन की नींव जमीन की सतह से सिर्फ डेढ़ फुट होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसकी ऊंचाई बहुत कम है, जिससे कमरों में शीलन होने की संभावना है। उन्होंने भवन के गेट व खिड़कियों की डिजाइन पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खिड़की व गेट की डिजाइन आधुनिक होनी चाहिए। वही परिसर में मिट्टी डालकर उसकी ऊंचाई बढ़ाने का भी निर्देश दिया। निर्माण कार्य में लगी सरिया की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने निर्माण निगम विभाग के सहायक अभियंता जेके तिवारी को निर्देश दिए कि जो सरिया इसमें लगाई जा रही है उसकी गुणवत्ता की जांच बीएचयू आईआईटी से कराएं। अधीनस्थों को निर्देश दिया कि सितंबर 2021 तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए। साथ ही महिला थाने के निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान पचोखर गांव में मनरेगा मजदूरी का भुगतान न होने व बुधवार गांव की आईजीआरएस शिकायत का निस्तारण न करने के कारण सेक्रेटरी आरबी यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। इस मौके पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एसडीएम सीपू गिरी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विनोद राय, तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया, सेक्रेटरी श्रीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed