{"_id":"67d1e1c335bcd8c7ce0bf8f9","slug":"nine-more-pairs-of-special-trains-will-run-on-holi-chandauli-news-c-189-1-svns1012-128372-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: होली पर चलेंगी और नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: होली पर चलेंगी और नौ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नौ जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें आठ जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएंगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई दिल्ली-कटिहार स्पेशल 13 मार्च को नई दिल्ली से 14.45 बजे खुलकर अगले दिन 07.20 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 14.00 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 14 मार्च को कटिहार से 18.45 बजे खुलकर अगले दिन 00.55 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए शाम 18.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह नई दिल्ली-कामाख्या स्पेशल 13 मार्च को नई दिल्ली से 19.15 बजे खुलकर अगले दिन 11.13 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 08.30 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 15 मार्च की शाम 16.00 बजे कामाख्या से खुलकर अगले दिन 10.03 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए तीसरे दिन 03.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 13 मार्च को आनंद विहार से शाम 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.53 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए 23.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 15 मार्च को जोगबनी से सुबह 06.40 बजे खुलकर 15.03 बजे पाटलिपुत्र रुकते हुए अगले दिन 08.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसी तरह ग्वालियर-पुरी स्पेशल 14, 21 और 28 मार्च को ग्वालियर से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 00.10 बजे पीडीडीयू रुकते हुए 20.15 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 15, 22 एवं 29 मार्च को पुरी से रात 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे पीडीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 09.25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। बरौनी-उधना स्पेशल 16 मार्च को बरौनी से रात 22.30 बजे खुलकर अगले दिन 01.35 बजे पाटलिपुत्र, 06.20 बजे पीडीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 09.00 बजे उधना पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर-हुब्बल्लि स्पेशल 15 मार्च को मुजफ्फरपुर से 14.15 बजे खुलकर 16.00 बजे पाटलिपुत्र, 19.25 बजे पीडीडीयू जंक्शन रुकते हुए तीसरे दिन 10.30 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी। इसी तरह पटना-वास्को डिगामा स्पेशल 16 मार्च को पटना से 17.40 बजे खुलकर 20.50 बजे पीडीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 10.30 बजे वास्को डिगामा पहुंचेगी। इसी तरह दानापुर-मैसूर स्पेशल 16 मार्च को दानापुर से 01.05 बजे खुलकर 05.00 बजे पीडीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 03.40 बजे मैसूर पहुंचेगी।