फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nine more pairs of festival special trains will run

Chandauli News: नौ जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें और चलेंगी

Sat, 06 Sep 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Nine more pairs of festival special trains will run
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। दशहरा, दीपावली और डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने और नौ जोड़ी ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। इसमें तीन जोड़ी ट्रेनें पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर जाएगी।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों के चलने से पीडीडीयू नगर सहित आस पास के लोगों को दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और चंडीगढ़ जाना आसान हो जाएगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना, पीडीडीयू, प्रयागराज के रास्ते गाड़ी संख्या 04094 हजरत निजामुद्दीन -पटना एसी सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 21 सितंबर से 29 नवंबर तक रोजाना हजरत निजामुद्दीन से 11:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 05:00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04093 पटना-हजरत निजामुद्दीन एसी सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल 22 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना पटना से 07:45 बजे खुलकर अगले दिन 00:45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं पीडीडीयू, वाराणसी, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते गाड़ी संख्या 04504 चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से रात 23.35 बजे खुलकर अगले दिन 21.00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 04503 पटना-चंडीगढ़ फेस्टिवल स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को पटना जंक्शन से रात 23.00 बजे खुलकर अगले दिन रात 23.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, पीडीडीयू, वाराणसी, प्रयागराज के रास्ते गाड़ी संख्या 04452 नई दिल्ली-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल 20 सितंबर से 19 दिसंबर तक रोजाना नई दिल्ली से 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 09.20 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 21.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04451 हावड़ा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 21 सितंबर से 20 दिसंबर तक रोजाना हावड़ा से रात 23.50 बजे खुलकर अगले दिन सुबह दोपहर 12.50 बजे पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए सुबह 04.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आनंद विहार-पाटलीपुत्र, नई दिल्ली-हसनपुर रोड, अजमेर-रांची फेस्टिवल स्पेशल, मऊ-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल, दुर्ग-पटना फेस्टिवल स्पेशल, गोंदिया-पटना फेस्टिवल स्पेशल भी चलेगी लेकिन ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएंगी। जो ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएंगी उनसे यहां और आसपास के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। वैसे ही त्योहार के समय ट्रेनों में सीट मिलने की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed