फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nine month old child goes missing from mother: Child stolen from sleeping woman in PDDU Junction premises

मां के पास से गायब हुआ नौ माह का बच्चा: पीडीडीयू जंक्शन परिसर में सोई महिला के पास से बच्चा चोरी, मचा हड़कंप

Wed, 30 Aug 2023 05:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 30 Aug 2023 05:00 PM IST
सार

मुगलसराय कोतवाली के लाठ नंबर दो पानी टंकी निवासिनी दलित महिला सपना अपने नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ स्टेशन परिसर स्थित बाइक स्टैंड के समीप सो रही थी। सोमवार की देर रात तीन बजे के लगभग महिला का पुत्र गायब हो गया। महिला बेटे की काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को जीआरपी में तहरीर दी।

विज्ञापन
Nine month old child goes missing from mother: Child stolen from sleeping woman in PDDU Junction premises
मां के पास से गायब हुआ नौ माह का बच्चा: पीडीडीयू जंक्शन परिसर में सोई महिला के पास से बच्चा चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हावड़ा-दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन परिसर में सोई महिला का नौ माह का बेटा सोमवार की रात गायब हो गया। स्टेशन परिसर से मासूम की चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को सीओ वाराणसी ने स्टेशन पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और स्थानीय अधिकारियों को जल्द से जल्द बच्चे का पता लगाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: कौन हैं ये भद्रा, जो इस बार रक्षाबंधन में डाल रही हैं खलल, जानिए- क्या होता है भद्राकाल ?
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली के लाठ नंबर दो पानी टंकी निवासिनी दलित महिला सपना अपने नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ स्टेशन परिसर स्थित बाइक स्टैंड के समीप सो रही थी। सोमवार की देर रात तीन बजे के लगभग महिला का पुत्र गायब हो गया। महिला बेटे की काफी खोजबीन के बाद मंगलवार को जीआरपी में तहरीर दी। जीआरपी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी है। जीआरपी आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश करने में जुटी है। वहीं संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जीआरपी  के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी खंगलने के साथ ही सर्विलांस की मदद ली जा रही है। विभिन्न थानो को  बच्चे की फोटो भेजी गई है। आरपीएफ की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed