फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   nine lakh 61 thousand saplings planted

नौ लाख 61 हजार पौधे लगाए

Tue, 12 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 12 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
nine lakh 61 thousand saplings planted
पौधे लगाते लोग।
वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत जनपद में सोमवार को 134 स्थानों पर नौ लाख 61 हजार 225 पौधे रोपे गए। इसके लिए जिलाधिकारी अपनी टीम के साथ वन क्षेत्रों में सक्रिय रहे। जबकि पौधे लगाने के काम में 9 हजार 6 सौ  मजदूरों की टीम जुटी रही। इस क्रम में शीशम, बबूल, सागौन, अर्जुन, साखू समेत एक दर्जन प्रजातियों  के छायादार पौधे लगाए गए। पौधरोपण का कार्य सुबह 10 बजे से आरंभ होकर शाम छह बजे तक चला। पौधरोपण  का कार्य सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों की देखरेख में पूरा हुआ।  
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार सोमवार की सुबह 10  बजे से काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया, चंद्रप्रभा, राजपथ, मझगाई, नौगढ़ और  जयमोहनी रेंज के 134 स्थलों पर पौधरोपण एक साथ आरंभ हुआ। मजदूर जहां पौधरोपण कार्य में जुटे रहे, वहीं पौधों की गिनती के लिए आडिटरों एवं विटनेस की भारी भरकम  फौज भी सक्रिय रही। अभियान में जिलाधिकारी संग एसपी किरीट राठौड और वन विभाग के सभी कर्मी लगे रहे। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बताया कि पौधरोपण का लक्ष्य       शाम छह बजे तक पूरा कर          लिया गया। 
विज्ञापन

पौधों की निगरानी के लिए वन कर्मियों समेत डेढ़ हजार लोगों को लगाया गया है ताकि पौधों की निगरानी अच्छे से की जा सके। पौधों की वास्तविक संख्या जांचने के लिए दी एनर्जी सोर्सेज इंस्टीट्यूट तथा गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रेकार्ड का ह्यूमन और इलेक्ट्रानिक नेटवर्क भी लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed