फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nine infected found in the district in the last ten days

डीएम के फटकार के बाद शुरू हुआ तीन वर्षों से रूका सड़क का निर्माण

Mon, 03 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nine infected found in the district in the last ten days
विकासखंड के रीठियां से सीआरपीएफ कैंप तक का सात किमी मार्ग का निर्माण पिछले तीन सालों से रूका हुआ था। लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की पेंच में ठेकेदारों ने सड़क पर गिट्टी का ढेर जमा कर छोड़ दिया था। अमर उजाला ने 19 दिसंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को फटकार लगाई। ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही मार्च तक कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। डीएम के सख्ती के बाद सड़क निर्माण का कार्य काफी तेजी से शुरू हो गया है। सड़क पर जमा गिट्टी के ढेर को फैला कर उसे समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन

नौगढ़ से चकरघट्टा सीआरपीएफ कैंप मार्ग का निर्माण कार्य वर्ष 2016 से प्रारंभ हुआ था और उसे 27 मार्च 2019 को पूरा करना था। सड़क पर पुलिया भी बनाई जानी है। पर यह मार्ग अधिकारियों के लापरवाही की भेंट चढ़ गया था। वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खींचतान में सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। वन विभाग का कहना है कि एनओसी नहीं लिया गया है वहीं पीडब्ल्यूडी का कहना है कि एनओसी और शुल्क जमा किया जा चुका है। इसके बावजूद सड़क नहीं बन पा रही है। सड़क को खोदने के बाद मिट्टी और गिट्टी ही डालकर छोड़ दिए जाने से 25 गांव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने 19 दिसंबर के अंक में ‘विभागों के खींचतान से अधर में सड़क का निर्माण’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को जमकर फटकार लगाई। कहा कि जो एजेंसी और ठेकेदार काम रोके हैं उन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जाए। मार्च तक निर्माण कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम भी डीएम ने दिया है। जिसके बाद दिन-रात एक करके काम लगा हुआ है। मात्र दो दिन में जमा गिट्टी को सड़क पर फैलाकर उसे समतल भी किया जा चुका है। सड़क का निर्माण शुरू होने से गांव के लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed