फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nihal worshiped mother's Chandraghanta form

Chandauli News: मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा कर हुए निहाल

Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nihal worshiped mother's Chandraghanta form
नवरात्र के तीसरे दिन भी मां आदिशक्ति के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर जय मां अंबे के जयकारों और घंट घडियाल के आवाज से गुंजायमान रहे। शाम के वक्त महिलाओं ने देवी मंदिरों में पहुंच कर ढोल, हारमोनियम और झाल लेकर देवी गीतों से मां के दरबार में हाजिरी लगाई। घरों में कलश स्थापित किया गया है। वहां मां के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा का आहवान किया गया और विधि विधान से पूजा की गई। पूजा के दौरान मां को चुनरी, नारियल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, फल मेवा आदि अर्पित किए गए। इसके बाद कवच, अर्गला, कीलकम सहित दुुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, गल्ला मंडी स्थित मां चंद्रघंटा के स्वरूप के मंदिर, एलबीएस कटरा, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, पराहूपुर के अलावा रेलवे की विभिन्न कॉलोनियों में देवी मंदिरों पर सुबह से ही दर्शन पूजन करने वालों की कतार लगी रही। वहीं शाम के वक्त महिलाओं ने मंदिरों पर पहुंच कर देवी गीत सुनाए। वहीं मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इनसेट-
मां चंद्रघंटा के पूजा के लिए मुख्यालय पर मंदिरों में उमड़ी भीड़
चंदौली। जिला मुख्यालय पर देवी मंदिरों में तीसरे दिन शुक्रवार को माता चंद्रघंटा के दर्शन पूजन को देवी मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने माता की विधि-विधान से पूजा की और दान पुण्य किया। मंदिर परिसर का माहौल देवी गीतों से भक्तिमय हो गया था। मुख्यालय के प्राचीन मां काली मंदिर, श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर परिसर के देवी मंदिर, पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में हवन किया गया। वहीं दूध से बनी मिठाई का मां को भोग लगाया गया। मंदिरों में मां की मनोरम झांकी सजाई गई। यह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। संवाद
विज्ञापन


सबकी मंशा पूरी करती हैं मां मंशादेवी
फोटो-15
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित मां मंशादेवी सभी की मंशा को पूरी करती हैं। यहां नवरात्र ही नहीं वर्ष पर्यंत श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बरहनी गांव का यह पौराणिक मंदिर आस्था का केंद्र है। पहले यहां खंडहर में मां की प्रतिमा मिली थी। गांव के लोगों ने मिल कर एक छोटा सा मंदिर बनवाया और पूजा पाठ करने लगे। मां मंशादेवी की स्थापना कितने वर्ष पहले हुई थी, इसे बताने वाला बरहनी सहित आसपास के गांवों में कोई नहीं है। गांव के हरिद्वार सिंह ने वर्ष 2000 में ग्रामीणों के सहयोग से 111 फुट ऊंचे मंदिर का निर्माण कराया। मंदिर के पुजारी बांसदेव तिवारी का कहना है कि मां की ऐसी अलौकिक मूर्ति यहां के अलावा सिर्फ हरिद्वार में ही स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed