फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New Year will start with severe cold

Chandauli News: कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का आगाज

Wed, 01 Jan 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
New Year will start with severe cold
पीडीडीयू नगर। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच नए साल का आगाज होगा। मंगलवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट आई। इससे लोग दिनभर कांपते रहे। जिले का न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार को शीत दिवस (कोल्ड डे) घोषित किया है।
विज्ञापन


दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम बदलने से ठंड के तेवर कड़े हो गए। हल्की बारिश के साथ पछुआ हवा चलने से लगातार ठंड बढ़ रही है। एक हफ्ते में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट आई है। मंगलवार को भी एक डिग्री अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शीतलहर को देखते हुए तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने एक जनवरी को कोल्ड डे घोषित किया है। वहीं, सुबह काफी देर तक कोहरा की चादर छाई रहने से यातायात पर भी असर पड़ रहा है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने लगा है। ऐसे में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed